मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2022 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, पात्रता, दस्तावेज व लाभ – MP Kanya Vivah Yojana

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की जानकारी हिंदी में पढ़े और कन्या विवाह स्कीम 2022 पंजीकरण पात्रता क्या हैं, आवेदन कहां और कैसे करें । एमपी कन्या विवाह आर्थिक सहायता राशि कितनी हैं । MP Kanya Vivah Yojana 2022 & Mukhyamantri Kanya Vivah Scheme Registration ।

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana In Hindi : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का शुभारम्भ मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किया गया हैं। Mp Kanya Vivah Yojana के माध्यम से राज्य की जरूरतमंद गरीब परिवार की बालिकों की शादी के लिए आर्थिक मदद की जाएगी। जरुरत मंद परिवारों की बेटियों, निराश्रित, विधवा महिलाओ, निर्धन, तलाकशुदा आदि महिलाओ की शादी के लिए राज्य सरकार द्वारा आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी। Mp Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana में पात्र कन्याओं की शादी के लिए 51 हजार रूपए की प्रदान की जाएगी। यदि आप भी एमपी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2022 के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़े।

Kanya Vivah Yojana 2022 – Overview

योजना का नाममुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना
विभागसामाजिक न्याय एवं निशक्त कल्याण विभाग
योजना कब से प्रारंभ की गयी1 अप्रैल 2006
समय सीमा15 दिन
लाभार्थी का प्रकारपात्र कन्‍या
लाभार्थी वर्गसामान्य, अन्य पिछड़ी जाति, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति
योजना का क्षेत्रग्रामीण एवं शहरी
आवेदन कहाँ करेंग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत/ जनपद पंचायत और शहरी क्षेत्र में नगर निगम/ नगर पालिका/ नगर परिषद के कार्यालय जमा किया जा सकता है।
आधिकारिक वेबसाइटhttp://mpvivahportal.nic.in/

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना मध्य प्रदेश

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सामाजिक न्याय एवं निशक्त कल्याण विभाग द्वारा शुरू की गई हैं और सामान्य, अन्य पिछड़ी जाति, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति आदि को इस योजना फायदा मिलेगा। जिससे वह अपनी कन्याओं की शादी अच्छे से कर सके और गरीबी का प्रभाव उनकी बालिकाओं के शादी के अवसर पर न पड़े। वित्तीय सहायता /भत्ता के रूप में MP Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana आपको लाभान्वित करेगी।

Kanya Vivah Yojana Latest Update

हाल ही मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के मान्यनीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान द्वारा कन्या विवाह योजना को एक बार फिर से शुरू किया जा रहा हैं। बता दें कि एमपी कन्या मेरिज योजना 21 अप्रैल 2022 से शुरू की जा रही हैं। योजना के माध्यम से लाभार्थियों को 55 हजार रूपए की आर्थिक मदद मुहैया कराई जानी हैं, जिसमे गृहस्ती का सामान, कुछ राशि का चेक एवं अन्य व्यवस्थाओं की जाएगी। 38,000 रूपए की सामग्री लाभार्थियों को दी जाएगी और इसके अलावा 11,000 रूपए का चेक भी देय होगा, साथ ही 6,000 रूपए अन्य व्यवस्थाओं के खर्च के लिए दिए जायेंगे। इस तरह से आप मध्य प्रदेश कन्या विवाह स्कीम का लाभ ले सकते हैं।

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का उद्देश्य

इस योजना को शुरू करने का सबसे प्रमुख उद्देश्य राज्य के गरीब जरूरतमंद, निराश्रित/निर्धन परिवारों की विवाह योग्य कन्या/विधवा/परित्यक्ता के सामूहिक विवाह हेतु आर्थिक सहायता मुहैया कराना हैं। बता दें कि जिससे कन्या के विवाह में किसी तरह की कोई परेशानी न हो।

एमपी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना कब शुरू हुई –

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की शुरुआत 01/04/2006 को हुई थी।

एमपी कन्या विवाह योजना अनुदान /ऋण /वित्तीय सहायता /पेंशन/लाभ की राशि क्या हैं

  • लाभार्थी कन्या के खाते में लाभ की 48,000 रूपए की राशि जमा की जाएगी।
  • इसके अलावा सामूहिक विवाह कार्यक्रम के आयोजन हेतु अधिकृत निकायों को रु। 3000/- (प्रति कन्या के मान से)।
  • इस तरह से कुल 51,000 रूपए की आर्थिक सहायता इस योजना के माध्यम से प्रदान की जाएगी।

Kanya Vivah Yojana के दिशा निर्देश

  • वर-वधु के पंजीयन के लिए सम्बंधित निकाय को निर्धारित समयावधि के अन्दर सूचित करें।
  • यहा प्रक्रिया आपको उस संबधित निकाय में करनी हैं, जहां आप रहते हैं।
  • कार्यक्रम में सम्मलित होने की जानकारी विवाह तिथि से 15 पूर्व ही देनी होगी।
  • आवेदन पत्र के साथ कन्या की पात्रता सम्बन्धी दस्तावेज अवश्य संलग्न करें।
  • कन्या एवं लड़के का आयु संबंधी दस्तावेज संलग्न करना होगा जिसमे कन्या की आयु 18 वर्ष और लड़के की आयु 21 वर्ष से कम नही होनी चाहिए।
  • कन्या व वर की दो दो फोटो भी अवश्य संलग्न करें।
  • विवाह का पंजीयन आदि।

मध्य प्रदेश विकलांग पेंशन योजना

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की पात्रता

  • आवेदन करने वाली कन्या मध्य-प्रदेश राज्य की मूल निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना का फायदा लेने के लिए कन्या के लिए 18 वर्ष तथा पुरुष के लिए 21 वर्ष की आयु पूर्ण हो गई हों।
  • बता दें कि यदि कन्या को इस योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता प्राप्त करना हैं तो केवल सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होकर विवाह करने पर ही पर यह संभव होगा।
  • सामूहिक विवाह कार्यक्रम न्यूनतम 5 जोड़े होने पर ही संपन्न किया जायेगा।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना आवश्यक दस्तावेज

  • आयु प्रमाण पत्र
  • वर-वधु की पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • बैंक खाता
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • समग्र कोड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • बीपीएल कार्ड
  • मोबाइल नंबर

Kanya Vivah Yojana Apply 2022

यदि आप कन्या विवाह योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरह से कर सकते हैं। बता दें कि ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए आपको योजना से संबधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहा दिए गए दिशा-निर्देशानुसार आप आवेदन कर सकते हैं, जबकि ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया हमने नीचे विस्तार से बताई हैं।

एमपी संबल योजना

कन्या विवाह योजना में आवेदन कैसे करें

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में आवेदन करने से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गई हैं, आप विस्तार से पढ़ सकते हैं और कन्या विवाह योजना के लिए आवेदन कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

ग्रामीण क्षेत्र में

यदि आप ग्रामीण क्षेत्र से हैं तो इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको ग्राम पंचायत/ जनपद पंचायत में करना होगा। आवेदन से सम्बंधित समस्त दस्तावेज अपने साथ लेकर ग्राम पंचायत/ जनपद पंचायत कार्यालय में आवेदक को जाना होगा।

शहरी क्षेत्र में

यदि आप शहरी क्षेत्र में रहते हैं और एमपी कन्या विवाह योजना के लिए आवेदन या रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं तो इसके लिए आपको नगर निगम/ नगर पालिका/ नगर परिषद के कार्यालय में आवश्यक अभिलेखों के साथ जमा किया जा सकता है।

OFFICIAL WEBSITE

1 thought on “मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2022 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, पात्रता, दस्तावेज व लाभ – MP Kanya Vivah Yojana”

Comments are closed.