ATMA Yojana 2022 – किसान आत्मा योजना क्या है, ATMA Yojana Full Form, Kisan Call Center के बारे में जानकारी

आत्मा योजना 2022 के बारे में पूरी जानकारी हिंदी में। Atma Yojana के फायदे बताइए और आत्मा योजना क्या हैं, किसानों को क्या लाभ मिलेगा और कैसे।

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं और देश की अधिकांश आवादी कृषि पर ही निर्भर हैं, ऐसे में आज भी पुरानी पद्धति से खेती करना कितना लाजमी हैं? यह तो पैदावार को देखकर ही बताया जा सकता हैं। लेकिन आज हम इस लेख के माध्यम से आत्मा योजना (ATMA YOJANA) के बारे में चर्चा करने जा रहे हैं जोकि किसानों को नई पद्धति से खेती करने का तरीका बताती हैं। आत्मा योजना के बारे में पूरी जानकारी आप इस पेज के माध्यम से हिंदी में पढ़ सकते हैं। नए तरीके से खेती करने से किसानों को कितना फायदा होगा और खेती करने के तरीके पर प्रकाश डालेंगे।

किसान आत्मा योजना के माध्यम देश के किसान आधुनिक ढंग से खेती करने के तरीके को अपना सकते हैं और अपनी पैदावार को भी बढ़ा सकते हैं, इससे किसान और देश दोनों को ही लाभ होना स्वाभाविक हैं।

Atma Yojana 2022 – Overview

योजना का नामआत्मा योजना/ ATMA Yojana
लाभार्थीदेश के किसान
योजना शुरू कब हुईवर्ष 2005-2006
आधिकारिक वेबसाइटagritech.tnau.ac.in

Atma Yojana In Hindi

सरकार ने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए आत्मा योजना को शुरू किया हैं, जिससे प्रत्येक किसान नई नई पद्धतियों से कृषि की पैदावार को अधिक कर सके और आपनी आय को बढ़ा सके। क्यूंकि हमने देखा हैं कि विश्व के अनेक राष्ट्र नई नई पद्धति से खेती करके दिन दुगना रात चौगनी तरक्की की राह पर हैं। ऐसे में Atma Scheme भारतीय किसानों को नई टेक्निक से खेती करने के तरीके और आवश्य जानकारी मुहैया कराती हैं।

आत्मा योजना क्या है

जैसा कि हमने ऊपर दिए गए पैराग्राफ में स्पस्ट किया हैं कि आत्मा योजना को शुरू करने का सबसे मुख्य उद्देश्य किसानो को आधुनिक खेती से रूबरू कराना हैं। आधुनिक खेती करने के तौर-तरीकों को भारतीय किसान अपना सके और इनका लाभ ले सके। अब तक मिली जानकारीयों के अनुसार फॉर्मर आत्मा योजना को 684 जिलों (यह आंकड़े कम ज्यादा हो सकते हैं) में शुरू कर दिया गया हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि छोटे व सीमान्त किसान इस योजना का अधिक लाभ ले सकते हैं और अपनी फसल का उचित दाम प्राप्त कर सकते हैं।

Atma Scheme

अधिकतर यह देखा जाता हैं कि छोटे किसानों को खेती करने की आधुनिक पद्धति के आभाव में अपनी मेहनतानुसार लाभ नहीं मिल पता हैं। लेकिन आत्मा स्कीम छोटे व सीमान्त किसानों को इसका ज्ञान प्रदान करती हैं। खेती करने के नए तरीके को कैसे अपनाए, पैदवार को अधिक कैसे बढाए और लाभ कैसे प्राप्त करें, नई पद्धति क्या हैं आदि।

ATMA Yojana Kab Shuru Hui

आत्मा योजना को वर्ष 2005-2006 में शुरू किया गया हैं।

वैज्ञानिक खेती की क्या आवश्यकता हैं

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि भारत एक कृषि प्रधान देश हैं और खेती-किसानी करना यहाँ के नागरिकों का प्रमुख व्यवसाय हैं। लेकिन आज भी देश के अधिकांश किसान पुराने ढंग से ही खेती कर रहे हैं जिससे अन्य राष्ट्रों की तुलना में पैदावार कम देखी जाती हैं। इसी स्थिति में सुधार लाने के लिए वैज्ञानिक ढंग से खेती करना  आवश्यक हो गया हैं, इसके साथ ही प्रत्येक किसान अपनी पैदावार को बढाकर अधिक लाभ कमाना चाहता हैं।

मेरी फसल मेरा ब्यौरा क्या हैं

ATMA Yojana Full Form

किसान आत्मा योजना का पूरा नाम Agriculture Technology Management Agency (ATMA) है।

आत्मा योजना का उद्देश्य क्या हैं

  • किसानों की पैदावार को बढाना।
  • आधुनिक ढंग से खेती करने के तरीको के बारे में बताना।
  • नई पद्धति की खेती कैसे की जाती हैं, इसका ज्ञान प्रदान करना।
  • छोटे व सीमान्त किसान अपनी कम भूमि में अधिक पैदावार करके अपनी आर्थिक स्थति में सुधार कर सकते हैं।
  • खर्च कम और पैदावार अधिक करना।
  • वैज्ञानिक ढंग से खेती करने का सही तरीका क्या हैं? यह आत्मा योजना के माध्यम से बताया जाएगा।

पीएम श्रम योगी मानधन योजना

किसान आत्मा योजना के क्या लाभ (Benefits) हैं

  • सभी किसान इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
  • इस योजना के माध्यम से किसान आधुनिक ढंग से खेती करने के तौर-तरीकों को अपना सकते हैं।
  • कम भूमि में अधिक पैदावार कैसे की जाती हैं ? इसके बारे में ATMA YOJANA से पता चलेगा।
  • वैज्ञानिक पद्धति का लाभ भी किसान ले सकते हैं।
  • आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जैविक खेती से संबधित तरीके भी किसानों को बताए जायेंगे।
  • नारियल, काजू आदि की खेती कैसे की जाएगी, यह भी जान सकेंगे।

KISAN CALL CENTER

DIAL 1800 180 1551

आत्मा योजना के बारे में ओर पढ़िए

OFFICIAL WEBSITE