लाड़ली योजना दिल्ली 2022 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, पंजीकरण, पात्रता : Delhi Ladli Yojana

लाड़ली योजना दिल्ली की पूरी जानकारी हिंदी में पढ़िए और ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, पात्रता क्या हैं और किस्त कब कब मिलेगी . Delhi Ladli Yojana 2022 In Hindi Registration & Application Form Pdf Download

Delhi Ladli Yojana In Hndi : दिल्ली सरकार ने बालिकाओं के उज्जवल भविष्य के लिए “दिल्ली लाड़ली योजना” का शुभारंभ किया हैं। Delhi Ladli Scheme के माध्यम से राष्ट्रीय राजधानी में बालिकाओं को सुरक्षा प्रदान की जाएगी। लाड़ली योजना दिल्ली बालिकाओं को समाज में आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने में मदद करेगी और इसके लिए दिल्ली सरकार आर्थिक मदद मुहैया कराती हैं। बालिकाओं को उचित शिक्षा व उनकी आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करना और उन्हें भेदभाव और अभाव से बचाना के लिए इस योजना का शुभारम्भ किया गया है। आप बता दें कि 1 जनवरी 2008 या इसके बाद जन्म लेने वाली बालिकाओं को इस योजना का फायदा मिल सकता हैं, लेकिन इसके लिए उनका पंजीकरण योजना के दिशा-निर्देशानुसार कराना अनिवार्य हैं।

इस लेख में हम दिल्ली लाड़ली योजना 2022 के बारे में पूरी जानकारी हिंदी में देने जा रहे हैं, इसलिए आप लेख को अंत तक अवश्य पढ़े।

Delhi Ladli Yojana 2022 – Overview

योजना का नामलाड़ली योजना
राज्यराष्ट्रीय राजधानी दिल्ली
लाभार्थी  राज्य की बालिकाएं
उद्देश्यशिक्षा स्तर को बढाना/ लिंगानुपात में सुधार
आधिकारिक वेबसाइटwcddel.in

दिल्ली लाड़ली योजना क्या हैं

जैसा कि ऊपर स्पस्ट किया गया हैं कि इस योजना के माध्यम से बालिकाओं के पालन-पोषण व उनकी अच्छी शिक्षा के लिए राज्य सरकार आर्थिक मदद करेगी और यह आर्थिक मदद बालिका की उम्र के साथ साथ समय पर प्रदान की जाएगी। अलग अलग शैक्षणिक वर्षों में बालिकाओं को मदद प्रदान की जाएगी, इस तरह से वह अपनी पढाई अच्छे से कर सकें और आगे चलकर अपने घर परिवार, कुल, राज्य व देश का नाम रोशन कर सके। यह लाभ प्रथम, छठी, नौवीं, बारहवीं कक्षा में प्रवेश लेने पर लड़कियों को प्राप्त होगा।

दिल्ली लाड़ली योजना कब शुरू हुई हैं

लाड़ली योजना दिल्ली की शुरुआत 01/01/2008 से शरू की गई हैं। बता दें कि यह योजना राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जन्मी बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई हैं।

Delhi Ladli Yojana का उद्देश्य क्या हैं

  • लड़कियों में शिक्षा के स्तर को बढाया जा सकता हैं। 
  • योजना को शुरू करने का प्रमुख उद्देश्य बालिकाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना हैं, जिससे वह आत्मनिर्भर बन सके।
  • बालिकाओं के साथ होने वाले भेदभावों को समाप्त किया जा सकता हैं।
  • बालिकाओं के जन्म पंजीकरण में वृधि होगी।
  • इस तरह की योजना के माध्यम से कन्या भ्रूण हत्या को नियंत्रित किया जा सकता हैं और लिंगानुपात में सुधार किया जा सकता हैं।
  • Delhi Ladli Yojana के माध्यम से छात्राओं की स्कूल छोड़ने की दर को कम किया जा सकता हैं।

दिल्ली लाड़ली योजना की किस्त कब आएगी

  • संस्थागत प्रसव के लिए 11000 रूपए दिए जायेंगे (बशर्ते लड़की का जन्म पिछले एक वर्ष में हुआ हो)।
  • बालिका का जन्म घर हुआ हैं तो 10,000/- रूपए की आर्थिक मदद दी जाएगी (बशर्ते लड़की का जन्म पिछले एक साल में हुआ हो)।
  • कक्षा I में प्रवेश के दौरान 5000 रूपए।
  • कक्षा छठी में प्रवेश के समय 5000 रूपए।
  • नौवीं कक्षा में एडमिशन के दौरान 5000 रूपए।
  • दसवीं कक्षा उत्तीर्ण करने पर 5000 रूपए।
  • 12 वी कक्षा में प्रवेश करने पर 5000 पर रूपए।

लाड़ली योजना दिल्ली की पात्रता क्या हैं

  • लड़की का जन्म राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में होना चाहिए जैसा कि रजिस्ट्रार (जन्म और मृत्यु), एमसीडी / एनडीएमसी द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र में दिखाया दिखाया गया है।
  • आवेदक बालिका के जन्म से कम से कम 3 साल पहले का दिल्ली का मूल निवासी होना चाहिए।
  • पारिवारिक वार्षिक आय कम से कम एक लाभ रुपए से कम होनी चाहिए।
  • लड़की का स्कूल दिल्ली सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूलों में से एक होना चाहिए।
  • बता दें कि योजना का लाभ केवल प्रति परिवार दो जीवित लड़कियों तक ही सीमित हैं।

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना दिल्ली

दिल्ली लाड़ली स्कीम की विशेषताएं

  • दिल्ली लाड़ली योजना में  महिला एवं बाल विकास विभाग लाडली योजना के कार्यान्वयन में शिक्षा निदेशालय, एनडीएमसी, एमसीडी के समर्थन को स्वीकार करता है।
  • आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्टेट बैंक लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (SBIL) इस योजना का फंड मैनेजर है।
  • यदि बालिका का जन्म सरकारी अस्पताल में हुआ हैं तो 11,000 रूपए की राशि प्रदान की जाती हैं।
  • लेकिन बालिका का जन्म घर हुआ हैं तो 10,000 रुपए की वित्तीय सहायता दी जाएगी।
  • इसके आलावा 5,000/- रूपए प्रत्येक आगे के पांच मील के पत्थर यानी कक्षा I, VI, IX, XI और XII में हैं।

दिल्ली लाड़ली स्कीम आवश्यक दस्तावेज

  • आवेदनकर्ता का पंजीकरण से पहले दिल्ली में तीन साल का निवास प्रमाण होना चाहिए।
  • आवेदन करने के लिए परिवार की वार्षिक आय दर्शाने वाला आय प्रमाण पत्र/शपथ पत्र होना चाहिए।
  • एमसीडी/एनडीएमसी के रजिस्ट्रार द्वारा जारी किया गया बालिका का जन्म प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • बालिका के साथ माता-पिता की ग्रुप फोटो भी आवश्यक हैं।
  • एससी/एसटी/ओबीसी के मामले में जाति प्रमाण पत्र आवश्यक हैं।
  • माता-पिता और बच्चे के आधार कार्ड की प्रति, यदि उपलब्ध हो तो।

लाड़ली योजना आवेदन फॉर्म डाउनलोड कैसे करें

यदि आप भी आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा फॉर्म डाउनलोड करने के लिए हमने लिंक उपलब्ध कराई हैं, आप इस लिंक पर क्लिक करके LADLI YOJANA APPLICATION FORM DOWNLOAD कर सकते हैं।

दिल्ली लाड़ली योजना पीडीएफ डाउनलोड

ऐसे उम्मीदवार जोकि लाड़ली योजना की पीडीऍफ़ डाउनलोड करना चाहते हैं तो इस LADLI YOJANA PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

OFFICIAL WEBSITE