पीएम किसान एफपीओ योजना 2022 ऑनलाइन आवेदन, पात्रता व लाभ : PM Kisan FPO Yojana

प्रधानमंत्री किसान एफपीओ योजना 2022 की जानकारी हिंदी में पढ़िए व ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, पीएम किसान FPO स्कीम की पात्रता क्या हैं । किसान एफपीओ योजना के लाभ, विशेषताएं व पंजीकरण । PM Kisan FPO Yojana Apply & Application Form Pdf Download :

PM Kisan FPO Yojana In Hindi : केंद्र सरकार समय समय पर किसानों के हितों को ध्यान रखते हुए नई नई योजनाओं की शुरुआत करती हैं, जिससे किसानो को फायदा मिलें और उनकी आय में बढोतरी हो सकें। आज हम आपको ऐसे ही एक योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसे प्रधानमंत्री किसान एफपीओ योजना के नाम से जाना जाता हैं। इस लेख में हम Kisan FPO Yojana के बारे में विस्तार से जानकारी देने जा रहे हैं जैसे – पीएम एफपीओ किसान योजना क्या हैं, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, लाभ व पात्रता आदि। यदि आप PM FPO Kisan Yojana के बारे में जानना चाहते हैं तो इस लेख को पूरा अवश्य पढ़े।

Kisan FPO Yojana 2022 – Overview

योजना का नामकिसान एफपीओ योजना
किसने शुरू कीकेंद्र सरकार
लाभार्थी  देश के किसान
आर्थिक सहायता15 लाख रुपए
ऑफिसियल वेबसाइटenam.gov.in

PM FPO Yojana

किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही हैं और इसी प्रयास को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री FPO योजना चलाई जा रही हैं। इस योजना के माध्यम से किसानों को उनके द्वारा उत्पादित की गई वस्तुओं का सही मूल दिलाना हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि किसान एफपीओ स्कीम के माध्यम से किसानों को फसल की बुवाई से लेकर बाजार तक के सफर में फायदा पहुचाया जाएगा।

कम से 11 किसान मिलाकर एक समूह बना सकते हैं और एक कंपनी की तरह कार्य कर सकते हैं। सरकार द्वारा 15 लाख रूपए तक ऋण सुविधा भी इस पीएम किसान एफपीओ स्कीम 2022 के माध्यम से दिया जाएगा। यह राशि अलग अलग किस्तों के माध्यम से 3 सालो में प्रदान की जाएगी।

PM Kisan FPO Scheme

एफपीओ स्कीम के अंतर्गत 11 किसान मिलाकर समूह बना सकते हैं और इन्ही ग्यारह किसानों का संगठन एफपीओ के रूप में कार्य करेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना का लाभ छोटे व सीमान्त किसानों को दिया जाएगा। इस समूह को कंपनी अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत कराना होगा और फिर एफपीओ को भी कंपनी को मिलने वाली सुख सुविधाएँ मिलने लगेगी।

FPO क्या हैं – What is FPO Scheme

एफपीओ एक संगठन हैं जिसे फॉर्म फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन के नाम से जाना जाता हैं। इस संगठन के माध्यम से देश के किसानों को ऋण, प्रोसेसिंग, सिंचाई, तकनीकी, मार्केटिंग आदि की सुविधा प्रदान की जाती हैं। बता दें कि एफपीओ योजना के जरिए किसान 15 लाख रूपए तक का ऋण भी ले सकते हैं। यह संगठन किसानो के हितों को ध्यान में रखते हुए काम करता हैं और कम्पनी एक्ट के अंतर्गत रजिस्टर भी होता हैं।

Full Form Of FPO

एफपीओ का फुल फॉर्म फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन (Farmer Producer Organization) होता है।

किसान FPO योजना नई अपडेट

हाल ही में प्रधानमंत्री किसान एफपीओ योजना से सम्बंधित नई अपडेट सामने आई हैं, जिसमे एफपीओ से सम्बंधित एक नई योजना पर काम किया जाना हैं और इसके लिए 6865 करोड़ रूपए खर्च किए जाना हैं। 10 हजार कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) को इस योजना में सुचारू रूप से चालू किया जाना हैं।

Kisan FPO Yojana के लाभ

  • देश के किसान PM KISAN FPO SCHEME का लाभ ले सकते हैं।
  • इस योजना के माध्यम से किसान संगठन को 15 लाख रूपए तक का ऋण प्रदान किया जा सकता हैं।
  • यह धन राशि तीन साल की अवधि में लौटना होगा।
  • मैदानी क्षेत्रों में कार्य करने की स्थिति में संगठन से 300 लोग लाभान्वित हो सकते हैं।
  • पहाड़ी क्षेत्र में कम करने वाले संगठन से कम से 100 व्यक्तियों को लाभान्वित किया जा सकता हैं।
  • किसानों को उपज मंडी के लिए बाजार की सुविधा प्राप्त होगी।
  • खाद, बीज, दवाई और कृषि उपकरण आदि की सुविधा भी प्राप्त होगी।

प्रधानमंत्री किसान एफपीओ योजना की विशेषताएं – Features Of Pradhan Mantri Kisan FPO Scheme

  • इस योजना के लिए केवल भारतीय नागरिक/ किसान ही आवेदन कर सकता हैं।
  • इस योजना में समूह/ संगठन बनाने वाले व्यक्ति किसान होते हैं।
  • यह योजना केंद्र सरकार की हैं।
  • एफपीओ (FPO) को इंडियन कंपनीज एक्ट के अंतर्गत रजिस्टर कराना होता हैं, जिससे संगठन को भी कम्पनी की तरह सुख सुविधा मिल सके।
  • यदि कोई संगठन मैदानी क्षेत्रों में काम करता हैं तो इसके लिए कम से कम 300 लोगो का संगठन होना चाहिए।
  • पहाड़ी क्षेत्र में काम करने वाले समूह में कम से कम 100 व्यक्तियों का संगठन हो।
  • किसानों को अपनी उपज के लिए बाजार भी प्रदान किया जाएगा।
  • किसानों को खाद, बीज, दवाई और अन्य कृषि उपकरण आदि वस्तुएं खरीदना भी आसान हो जाएगा।
  • इस तरह से बिचौलियों से भी छुटकारा पाया जा सकता हैं।
  • किसानों को फसल के दाम भी अच्छे मिल सकेंगे।
  • केंद्र सरकार 10,000 नए किसान उत्पादक संगठन बनाने जा रही हैं।
  • वर्ष 2024 तक इस योजना के माध्यम से 6865 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं।

किसान एफपीओ योजना का उद्देश्य – Kisan FPO Yojana Uddeshy

  • इस योजना के माध्यम से कृषि सेक्टर को आगे बढ़ाना हैं।
  • किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाना।
  • आर्थिक सहायता मुहैया कराना।
  • किसानों की आय में वृद्धि करना।

पीएम दक्ष योजना

पीएम किसान FPO योजना की पात्रता – Eligibility Of PM Kisan FPO Yojana

  • किसान FPO योजना की पात्रता
  • किसान ही इस योजना के लिए पात्र होगा।
  • आवेदककर्ता का पेशा किसानी होना चाहिए।
  • आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  • मैदानी क्षेत्र के लिए एक एफपीओ में कम से कम 300 सदस्य होने जरूरी हैं।
  • पहाड़ी क्षेत्र में एक FPO में कम से कम 100 सदस्य होने चाहिए।
  • एफपीओ के पास स्वयं की कृषि करने योग्य जमीन होनी अनिवार्य हैं।
  • साथ ही समूह का हिस्सा होना भी अनिवार्य है।

Kisan FPO योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज – Kisan FPO Yojana Documents Required

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जमीन के कागजात
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • बैंक खाता विवरण
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर

प्रधानमंत्री फ्री सिलाई मशीन

एफपीओ किसान योजना ऑनलाइन आवेदन – PM FPO Kisan Yojana Apply

  • राष्ट्रीय कृषि बाजार (National Agriculture Market) की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाए।
  • सबसे पहले आपके सामने HOMP PAGE खुलेगा।
  • होम पेज पर दिखाई दे रहे FPO के विकल्प पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस तरह से फॉर्म आपके सामने आ जाएगा, फॉर्म में पूछी गई जानकारी सही सही भरें।
  • रजिस्ट्रेशन टाइप, रजिस्ट्रेशन लेवल, फुल नेम, जेंडर, एड्रेस, डेट ऑफ बर्थ, पिन कोड, डिस्ट्रिक्ट, फोटो आईडी टाइप, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, कंपनी नेम, स्टेट, तहसील, फोटो आईडी नंबर, अल्टरनेट मोबाइल नंबर, लाइसेंस नंबर, कंपनी रजिस्ट्रेशन, बैंक नेम, अकाउंट होल्डर नेम, बैंक अकाउंट नंबर, आईएफएससी कोड।
  • अब आप पासबुक या फिर कैंसिल चेक एवं आईडी प्रूफ को स्कैन करके अपलोड करें।
  • अंत में सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करके अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूर्ण करें।

लॉग इन कैसे करें –

  • राष्ट्रीय कृषि बाजार (National Agriculture Market) की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाए।
  • सबसे पहले आपके सामने HOMP PAGE खुलेगा।
  • होम पेज पर दिखाई दे रहे FPO के विकल्प पर क्लिक करें।
  • लॉग इन (Log In) के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालकर लॉग इन करें।
  • इस तरह से लॉग इन प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।

ग्रीवेंस दर्ज करने की प्रक्रिया

  • राष्ट्रीय कृषि बाजार (National Agriculture Market) की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाए।
  • सबसे पहले आपके सामने HOMP PAGE खुलेगा।
  • होम पेज पर दिखाई दे रहे कांटेक्ट अस के विकल्प पर क्लिक करें।
  • इफ यू हैव ग्रीवेंस क्लिक हियर पर क्लिक करें।
  • ओपन न्यू टिकट पर क्लिक करना होगा।
  • यूजर नेम तथा पासवर्ड  डालकर साइन इन करें।
  • ग्रीवेंस फॉर्म खुलकर इसमें पूछी गई जानकारी भरना हैं।
  • अंत में सबमिट बटन पर क्लिक करें।

एफपीओ योजना टोल फ्री नंबर

1800 270 0224

OFFICIAL WEBSITE