एमपी फ्री लैपटॉप योजना 2022 ऑनलाइन आवेदन, रजिस्ट्रेशन, पात्रता व दस्तावेज : MP Free Laptop Yojana In Hindi

मध्य प्रदेश निशुल्क लैपटॉप योजना की जानकारी हिंदी में पढ़िए और एमपी फ्री लैपटॉप योजना क्या हैं, इसकी पात्रता, आवश्यक दस्तावेज व रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के बारे में सम्पूर्ण जानकारी । MP Free Laptop Yojana 2022 Online Registration & Panjiyan 2022/2023

MP Free Laptop Yojana In Hindi : एमपी फ्री लैपटॉप योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा किया गया है। यह योजना 12वीं कक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्रों के लिये शुरू की गयी है। जिन छात्रों ने कक्षा 12 वी में 85 % अंक प्राप्त किये हैं उन्हें फ्री लैपटॉप योजना 2022 का फायदा मिल सकता हैं। जबकि एससी / एसटी में आने वाले छात्रों को 75 % अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण करना होगा। बता दे कि ऐसे छात्रों को मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा फ्री लैपटॉप मुहैया कराया जायेगा। पात्र छात्रों को लैपटॉप खरीदने के लिये 25,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, राज्य सरकार द्वारा यह राशि विद्यार्थियों के बैंक खाते में डाली जाएगी। एमपी मुफ्त लैपटॉप योजना के माध्यम से मिलने वाले लैपटॉप से छात्र अपनी पढाई ऑनलाइन घर से ही कर सकते है।

यदि आप मध्य प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़े।

MP Free Laptop Yojana 2022 – Overview

योजना का नामफ्री लैपटॉप योजना
किसने शुरू कीमध्य प्रदेश राज्य
लाभार्थी12वीं कक्षा में अच्छे अंको से उत्तीर्ण होने वाल छात्र
उद्देश्यफ्री लैपटॉप प्रदान करना
ऑफिसियल वेबसाइटshikshaportal.mp.gov.in

Madhya Pradesh Free Laptop Yojana 2022

MP Free Laptop Yojana के माध्यम से मिलने वाले लैपटॉप से छात्र अपनी ऑनलाइन क्लास समय पर अटेंड कर सकेंगे। छात्रा घर पर ही अपनी पढाई कर सकते है उनको कोई परेशानियों व दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। छात्रों को पढ़ाई करने में मदद मिलेगी और वह लैपटॉप के माध्यम से नई चीजें भी सीख सकते है, छात्र पढाई के साथ साथ वर्क फ्रॉम होम जॉब भी कर सकते है। MP Free Laptop Yojana के माध्यम से छात्रा घर से ही ट्रेन की बुकिंग आवेदन फ्रॉम डाल सकते है अपने घर पर ही लैपटॉप के माध्यम से पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते है।

एमपी फ्री लैपटॉप योजना की जानकारी

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा फ्री लैपटॉप योजना की शुरुआत की है, जिन छात्रों ने कक्षा 12 वी में अच्छे अंक प्राप्त किये है, उन छात्रों के लिये मध्य प्रदेश सरकार ने MP Free Laptop Yojana आरंभ की है। यह योजना सभी वर्गो के छात्रों के लिये शुरू की गयी है, इस योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा छात्रों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25 हजार रुपये आर्थिक वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। यह राशि छात्र के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी, राशि प्राप्त करने के लिए छात्र का आधार कार्ड बैंक के खाते से लिंक होना जरूरी है।

संबल योजना मध्य प्रदेश

एमपी फ्री लैपटॉप योजना का उद्देश्य

  • मध्य प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना के माध्यम से जिन छात्रों ने 12 वी में अच्छे अंक प्राप्त किये है, उन छात्रों को सरकार के द्वारा फ्री लैपटॉप प्रदान किये जाएगी।
  • इस योजना का लाभ केवल मध्यमिक शिक्षा मंडल के छात्रों को ही प्रदान किये जायेगा।
  • यह योजना सभी वर्गों के छात्रों के लिये शुरू की गयी है।
  • लैपटॉप खरीदने के लिये सरकार के द्वारा 25000 की आर्थिक धनरशि प्रदान की जाएगी।
  • छात्र लैपटॉप के माध्यम से आपकी पढाई घर से ही कर सकते है।
  • MP Free Laptop Yojana के माध्यम से छात्रों का अपना उज्जवल भविष्य बना सकेंगे।
  • इस योजना के माध्यम से छात्रा आत्मनिर्भर भी बन सकेंगे।

मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना का लाभ

  • मध्य प्रदेश की इस योजना से छात्रों को लाभ प्राप्त होगा।
  • इस योजना के माध्यम से जिन छात्रों ने कक्षा 12वी में अच्छे अंक प्राप्त किये है, उन छात्रों को सरकार के द्वारा 25000 रु की आर्थिक सहायत प्रदान की जाएगी।
  • लैपटॉप खरीदने के लिये राशि प्रदान की जाएगी।
  • छात्र के बैंक खाते में यह राशि डाली जायगी।
  • MP Free Laptop Yojana से छात्रों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।
  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा छात्रों को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान किया गया है।

एमपी फ्री लैपटॉप योजना की पात्रता – MP Free Laptop Yojana Ki Patrata

  • छात्र मध्य प्रदेश का मूलनिवासी होना चाहिए।
  • फ्री लैपटॉप योजना में आवेदन करने के लिये छात्र के पास सभी दस्तावेज होना जरुरी है।
  • इस योजना के लिए सरकारी स्कूल के छात्र व छात्रा ही पात्र माने जायेगे।
  • MP Free Laptop Yojana में आवेदन करने के लिये मध्यमिक शिक्षा मंडल से ही छात्रा ने अपनी पढाई की हो।
  • छात्र के परिवार की एक साल की आय 600000 से कम होनी चाहिए।
  • इस योजना के अंतर्गत SC/ST वर्ग के छात्र को 75% और सामान्य वर्ग के छात्रों को 85% अंक होने चाहिए।

एमपी फ्री लैपटॉप योजना आवश्यक दस्तावेज – MP Free Laptop Yojana Documents

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • 12वीं कक्षा की मार्कशीट
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक अकाउंट डिटेल
  • पासपोर्ट साइज फोटो

मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना ऑनलाइन आवेदन – MP Free Laptop Yojana Online Apply

  • सबसे पहले आपको फ्री लैपटॉप योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको शिक्षा पोर्टल के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
  • आपको लैपटॉप के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • नेक्स्ट पेज पर आपको अपनी  पात्रता के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • नए पेज पर आपको अपना 12वी का रोल नंबर भरना है।
  • इसके बाद गेट डिटेल्स ऑफ़ मेरिटोरिअल्स स्टूडेंट पर क्लिक कर दें।
  • आपके सामने आवेदन फॉर्म आएगा।
  • आवेदन फॉर्म में पूछी गयी जानकारी भरना होगा।
  • इसके बाद आपको सभी दस्तावेज को अटैच करना होगा।
  • अब आप फॉर्म को समिट कर दे।
  • इस तरह आप फ्री लेपटॉप योजना में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना

एमपी निशुल्क/ मुफ्त लैपटॉप योजना ई भुगतान की स्थिति कैसे देखे

  • सबसे पहले आपको शिक्षा पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • अब आपको ई भुगतान की स्थिति देखने के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। आपके सामने अगला पेज आएगा।
  • आपको अपना 12वी का रोल नंबर भरना होगा।
  • समिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद पूछी गयी सभी जानकारी भरनी होगी।
  • इसके बाद आपके सामने ई भुगतान की स्थिति खुल कर आ जाएगी।
  • MP Free Laptop ई-भुगतान स्थिति चेक कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना ग्रीवांस/ शिकायत दर्ज

  • एमपी लैपटॉप योजना सम्बन्धित ग्रीवांस/शिकायत दर्ज करने के लिए सबसे पहले आपको शिक्षा पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको लैपटॉप वितरण के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद निचे पात्रता के ऑप्शन पर क्लिक करे।
  • आपके सामने ग्रीवांस दर्ज करने का विकल्प आ जाएगा।
  • आपको अपनी शिकायत बताना होगा।
  • अपना बारहवीं कक्षा का रोल नंबर स्क्रीन में डालना होगा।
  • इसके बाद सम्मिट कर दे।
  • इस तरह आप शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

OFFICIAL WEBSITE

1 thought on “एमपी फ्री लैपटॉप योजना 2022 ऑनलाइन आवेदन, रजिस्ट्रेशन, पात्रता व दस्तावेज : MP Free Laptop Yojana In Hindi”

Comments are closed.