विधवा पेंशन योजना उत्तर प्रदेश 2022 ऑनलाइन आवेदन, पात्रता, दस्तावेज, रजिस्ट्रेशन व पेंशन राशि – UP Vidhwa Pension Yojana

उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना की जानकारी हिंदी में पढ़िए और यूपी विधवा पेंशन योजना की पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, लिस्ट, पीडीऍफ व रजिस्ट्रेशन करने का तरीका । UP Vidhwa Pension Yojana 2022 Online Registration/ Apply :

Vidhwa Pension Yojana UP In Hindi : यूपी विधवा पेंशन योजना का शुभारम्भ उत्तर प्रदेश सरकार ने किया हैं। इस योजना का फायदा राज्य की विधवा महिलाओं को प्राप्त होगा, जिनके पति का निधन हो गया हैं। ऐसी महिलाएं जिनके पति की मृत्यु हो गई हैं जिस कारण समाज में जीवन व्यतीत करना व रोजी रोटी चलाना मुस्किल हो जाता हैं और वह अपने परिवार का पालन पोषण या जीवन निर्वाह करने में असमर्थ महसूस करती हैं। ऐसे हालत में महिलाएं किसी पर निर्भर न रहे और उनका जीवन यापन हो सके, इसलिए योगी आदित्यनाथ जी की यूपी सरकार ने विधवा पेंशन योजना शुरू की हैं। इस योजना के माध्यम से राज्य की विधवा महिलाओं को पेंशन के रूप में सालाना 6000 रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

यदि आप भी उत्तर प्रदेश राज्य की महिलाएं हैं तो विधवा पेंशन योजना आपके लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकती हैं और आप इसका फायदा ले सकते हैं।

UP Vidhwa Pension Yojana 2022 – Overview

योजना का नामविधवा पेंशन योजना
विभाग का नामराज्य कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश
राज्यउत्तर प्रदेश
लाभार्थीराज्य की विधवा महिलाएं
आवेदनऑनलाइन मूड
आर्थिक पेंशन सहायता राशि500/ रूपये हर माह
Application StatusAvailable
Official websitesspy-up.gov.in

विधवा पेंशन योजना उत्तर प्रदेश 2022

विधवा पेंशन योजना के माध्यम से महिलाएं अपना खर्च स्वयं उठाने के लिए सक्षम हो सकेगी और पेंशन के रूप में मिलने वाली आर्थिक मदद से वह अपना परिवार चला सकेगी। आपकी जानकरी के लिए बता दें कि Uttar Pradesh Vidhawa Pension Yojana के माध्यम से सरकार के द्वारा विधवा महिलाओ को हर महिने 500 रुपए की पेंशन दी जाएगी। पेंशन राशि प्राप्त करने के लिए महिलाओं की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होना चाहिए। विधवा पेंशन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा तभी आप इस स्कीम का लाभ ले सकेंगे।

Vidhawa Pension Yojana Uttar Pradesh

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना में वर्ष 2021-2022 में कुछ परिवर्तन किये गए हैं और अब पेंशन राशि 300 रूपए से बढाकर 500 रूपए कर दी गई हैं। अब विधवा पेंशन योजना के पात्र महिला लाभार्थी के खाते में पेंशन राशि बढ़कर आएगी। यह पेंशन राशि त्रैमासिक लाभार्थी के बैंक खाते में हस्तांतरित की जाएगी जोकि प्रतिमाह 500 रूपए के हिसाब से तीन महीने में 1500 रूपए होगी।

उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना का उद्देश्य

  • इस योजना के माध्यम से राज्य की विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • सरकार के द्वारा विधवा महिलाओ को पेंशन प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के अंतर्गत विधवा महिलाओं को सीधे बैंक खाते में पेंशन राशि डाली जाएगी।
  • पति की मृत्यु के बाद महिलाओ की जीवन में कोई कमाने वाला व्यक्ति नहीं होता हैं, ऐसे में पेंशन राशि बहुत फायदेमंद साबित हो सकती हैं।
  • महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं।

यूपी विधवा पेंशन योजना के लाभ

  • सरकार के द्वारा गरीव महिलाओ को हर महीने पेंशन राशि प्रदान की जाएगी।
  • यह राशि महिलाओ के बैंक खाते में डाली जाएगी।
  • यूपी विधवा पेंशन योजना के माध्यम से महिलाऐ अपना घर का खर्च खुद उठा सकती हैं।
  • आर्थिक रूप से कमजोर, गरीब व बेसहार विधवा महिलाओं को UP Vidhwa Pension Yojana 2022 के माध्यम से लाभ प्राप्त होगा।
  • इस योजना के माध्यम विधवा महिलाओ को लाभ प्राप्त होगा।

उत्तर प्रदेश बीसी सखी योजना

उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना पात्रता

  • आवेदनकर्ता महिला उत्तर प्रदेश राज्य की स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • विधवा महिलाओं (आवेदनकर्ता) की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिये।
  • महिला के बच्चे या किसी भी तरीके से उसके पास आय अर्जित करने वाला कोई अन्य व्यक्ति नहीं होना चाहिए।
  • ऐसी विधवा महिला जोकि गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रही हैं, वही महिला इस योजना के लिए पात्र मानी जाएगी।
  • महिला किसी भी सरकारी योजना का लाभ न ले रही हो।
  • वही महिला इस योजना का फायदा ले सकती हैं जिसने अपने पति की मृत्यु के बाद दूसरी शादी नहीं की हैं।

UP विधवा पेंशन योजना आवश्यक दस्तावेज – Important Document For Vidhwa Pension Yojana

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • पति का मृत्यु प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • राशन कार्ड
  • मतदाता पत्र

यूपी कन्या विद्या धन योजना

विधवा पेंशन योजना उत्तर प्रदेश ऑनलाइन आवेदन – Up Vidhwa Pension Yojana Apply Online

  • उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना में ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए आप सबसे पहले सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश एकीकृत सामाजिक पेंशन योजना की वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
  • HOME PAGE पर आपको विधवा पेंशन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलकर आएगा।
  • आवेदन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी, जैसे – नाम, पता, बैंक खाते की जानकारी, पति की मृत्यु से सम्बंधित जानकारी आदि सही सही भरनी होगी।
  • इसके बाद आपको सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना होगा।
  • दस्तावेज अपलोड करने के बाद सेव के विकल्प पर क्लिक कर दे।
  • इस तरह से UP Vidhwa Pension Scheme Online Apply कर सकते हैं।

विधवा पेंशन योजना आवेदन स्थिति की जाँच – UP Vidhwa Pension Yojana Status 2022-2023

  • विधवा पेंशन योजना की आवेदन स्थिति की जाँच करने के लिए आपको विधवा पेंशन योजना की वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
  • विधवा पेंशन योजना के विकल्प पर क्लिक करिए।
  • अब आपके सामने NEXT PAGE खुल कर आएगा।
  • उस पर आपको आवेदन स्थिति की जानकारी पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके आवेदन स्थिति की जानकारी भरने का फॉर्म खुलकर आएगा।
  • फॉर्म में आपको पंजीकरण संख्या, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरना होगा।
  • अब आप लॉगिन बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस तरह आप आवेदन की स्थिति जांच कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना की सूची – Vidhwa Pension List Up 2021-2022

  • उत्तर प्रदेश विधवा महिला पेंशनर सूची की जानकारी आप ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।
  • सबसे पहले आपको एकीकृत सामाजिक पेंशन पोर्टल पर जाना होगा।
  • अब आपको विधवा महिला पेंशन योजना पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको पेंशनर सूची पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आप अब आपको जिला विकासखंड ग्राम पंचायत का चयन करें।
  • अब आप पेंशनर सूची में अपने नाम को देख सकते हैं।
  • इस तरह आप उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना की सूची देख सकते हैं।

उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना हेल्पलाइन नंबर – Official Helpline Number               

1800 419 0001

OFFICIAL WEBSITE